BREAKING NEWS
Cwg
वेस्ट इंडीज महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। डिएंड्रा डॉटिन महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ है। डॉटिन ने मैच के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संन्यास की घोषणा की।
9वें ओवर में स्नेह राणा ने कप्तान मारूफ को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया और फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर खतरनाक दिख रही मुनीबा अली को भी आउट कर पाकिस्तान को डबल झटका दिया। मुनीबा ने 30 गेंदों पर 32 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर के बाद 60 रन पर 3 विकेट है। ओमानिया सोहेल और आएशा नसीम इस समय क्रीज़ पर है।
आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है, जिसमे इस बार क्रिकेट का तड़का भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें की कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। राष्ट्रमंडल खेलो में 8 देशो की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि एथलीट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करेंगे।