BREAKING NEWS
Delhi Weather
दिल्ली में आज सुबह हुई ज़ोरदार बारिश के साथ ही मानसून की एंट्री हो गई है। हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं जलजमाव ने लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी।
बीते दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रही राजधानी को आज सुबह हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है। आज सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और जोरदार बारिश की बौछारों के साथ मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी।
दिल्ली में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।