BREAKING NEWS
District Administration
अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या को पूरी तरीके से बदलने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। एक तरफ जहां पुराने अयोध्या को नया करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन पूरी कवायद के साथ जुटा है, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और मल्टी लेवल पार्किंग पर भी काम हो रहा है।
ओडिशा के संबलपुर शहर में ताजा हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। संबलपुर सदर के उपजिलाधिकारी प्रवेश चंद्र दंडसेना ने मौजूदा स्थिति की जानकारी मिलने पर शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे व चौथे चरण के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, निर्माण के लिए 14 गांवो की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यमुना विकास प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया है।
नोएडा से अंसल हाइटेक टाउनशिप के बिल्डर के गिरफ़्तारी की ख़बर आई है। बताया जा रहा है कि, जिला प्रशासन ने Ansal Hi-Tech टाउनशिप के बिल्डर दिनेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने शहर के स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को पुलिस की मदद से जिले में लगे सभी विवादास्पद बैनर हटाने का निर्देश दिया है।