BREAKING NEWS
Farmer Movement
राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम में राज्यपाल मलिक ने कहा कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे उन्हें मनवाने के लिए वे हिंसा का रास्ता अपना सकते हैं।
हरियाणा के हिसार जिले में टिकरी सीमा पर धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला। शव का एक हाथ कटा हुआ था।
देशभर के किसान संघों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि 26 और 27 अगस्त को राष्ट्रीय सम्मलेन के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के लिए भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को आज पूरे 7 महीने हो गए है। देश के सभी राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल को किसान ज्ञापन सौंप रहे हैं।