BREAKING NEWS
Heroin
पुलिस ने शहर में हेरोइन बरामद होने के बाद इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मिजोरम में भारत-म्यांमा सीमा पर रविवार को 19.5 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बॉर्डर फेंसिंग के नजदीक जवानों ने करीब 1.030 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
मिजोरम के आइजोल से असम राइफल्स ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आइजोल बटालियन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही को अंजाम देते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी को विफ़ल किया।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन और हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।