BREAKING NEWS
Imports
अमेरिका अपने ऊर्जा आयात में विविधता लाने में भारत की मदद करने के लिए तैयार है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह कहते हुए अपनी इच्छा दोहरायी कि यूक्रेन पर हमला करने पर रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच नई दिल्ली अब मॉस्को से तेल न खरीदे।
पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के भारत से चीनी और कपास आयात करने के फैसले को खारिज कर दिया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
आस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री डेविड लिटिलप्राउड ने मंगलवार को कहा कि चीन ने व्यापार को लेकर पाबंदियां बढ़ा दी हैं और यहां की कुछ तरह की लकड़ियां तथा जौ के आयात को निलंबित कर दिया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में आयात भी 58.65 प्रतिशत घटकर 17.12 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 41.4 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा कम होकर 6.76 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 15.33 अरब डॉलर था।