BREAKING NEWS
India China Military Talks
भारत ने चीन को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब चीनी लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की घटनाओं पर अपनी चिंताओं से दृढ़ता से अवगत कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारत ने चीन के साथ शनिवार को हुई 12वें दौर की सैन्य वार्ता में हॉट स्प्रिंग, गोगरा और पूर्वी लद्दाख में विभिन्न तनाव वाले बिन्दुओं से सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर दिया। सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता करीब नौ घंटे चली।