BREAKING NEWS
Kartikeya Singh
बिहार के मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह के विवादों में आने के बाद बुधवार को उनको कानून विभाग से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग दे दिया गया। विभाग में बदलाव होते ही कार्तिकेय सिंह ने कल देर शाम इस्तीफा दे दिया।
बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विवादों में घिरे मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया है।
कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवादों में हैं। सुधाकर सिंह पर 2013 में करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने का आरोप है।
किडनैपिंग केस में घिरे कार्तिकेय सिंह को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।