BREAKING NEWS
Kharkiv
पिछले कई समय से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रूस पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए कहा है कि खारकिव में हुए हमलों में कई लोग प्रतिबंधित क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में स्थिति को भयावह और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि वहां जारी रूस के हमले वार्ता के जरिए शांति हासिल करने के सभी प्रयासों को समाप्त कर सकते हैं।
यूक्रेन और रूस के बीच महाजंग का 32वां दिन जारी है। रूस ने खारकीव में एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर फिर से गोलाबारी की है और युद्ध के कारण यह पता लगाना मुश्किल है कि इससे कितना नुकसान हुआ है।
यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है जिनके संबंध रूस से हैं।