BREAKING NEWS
Ludhiana Blast
एनआईए अधिकारियों ने बताया "हमने मुल्तानी और अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और हमने लुधियाना बम विस्फोट मामले को अभी तक अपने हाथों में नहीं लिया है।"
लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट को अंजाम देने वाला शख्स पंजाब पुलिस का निलंबित कांस्टेबल था, जिसका कनेक्शन खालिस्तान संगठन और ड्रग्स माफियाओं के साथ था।
सूत्रों के मुताबिक लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।