BREAKING NEWS
Ludhiana District Court
पंजाब की लुधियाना डिस्ट्रिक कोर्ट में गुरुवार को हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में हडक़ंप मचा हुआ है। जिसके बाद आज केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा किया।
लुधियाना जिला अदालत में हुए ब्लास्ट में मारे गए शख्स का शव शौचालय से क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना की जांच करने पहुंची NSG की टीम एक शव बरामद किया। मृतक संदिग्ध को ही हमले का आरोपी माना जा रहा है।
लुधियाना जिला अदालत में हुए ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें पंजाब की शांति और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ना चाहती हैं।
लुधियाना अदालत के परिसर में हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4 के जख्मी होने जानकारी सामने आई है।