BREAKING NEWS
Maharashtra Today News
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन और हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि निवेशकों को लुभाने के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है।
शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता संजय राउत ने सोमवार को जोर देकर कहा कि उद्धव नीत शिवसेना ही ‘वास्तविक शिवसेना’है। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट के एक नेता की यह सलाह भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने ठाकरे से दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के एकीकरण के लिए आत्मावलोकन करने को कहा था।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह इस राज्य का संवैधानिक प्रमुख बनकर गर्व महसूस करते हैं जिसके पास देश की बेहतरीन पुलिस है।
फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।