BREAKING NEWS
Manish Narwal
मनीष नरवाल और रूबीना फ्रांसिस ने बुधवार को फ्रांस के चेटियारो चल रहे विश्व निशानेबाजी पैरा खेल विश्व कप की 10 मीटर पी6 एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
हरियाणा सरकार ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना को क्रमश: छह करोड़ और चार करोड़ की राशि इनाम में देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है।
निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता ।