BREAKING NEWS
Monkeypox
इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 43 नए पुष्ट मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 185 हो गई हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि 185 मरीजों में से 67 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
न्यूजीलैंड में बुधवार को मंकीपॉक्स के सामुदायिक संचरण के नौ नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है।
कनाडा में मंकीपॉक्स के 1,379 मामलों की पुष्टि की गई, जिनमें 38 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली में नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ जबकि भारत में 14 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित नाइजीरियन महिला को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये आठवां और देश में 13वां केस है।