BREAKING NEWS
National Flag
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुख्य राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने तिरंगा पर कर्नाटक के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता को ‘देशद्रोही’ करार दिया।
नौसेना ने कहा है कि उसने स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिण गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपनी योजना को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद रद्द कर दिया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनसे हुई ‘‘गलती सुधारने’’ के लिए धन्यवाद दिया।
मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को व्यवस्था दी कि राष्ट्रीय ध्वज का चित्रण करने वाला एक बड़ा केक काटना और उसे खाने को संबंधित अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध नहीं माना जा सकता।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल की कार के बोनट को निशाना बनाते वक्त राष्ट्र ध्वज का अपमान किया।