BREAKING NEWS
Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्रकुमार बोस ने केंद्र से आग्रह किया है कि जापान के रेंकोजी मंदिर में रखीं प्रखर राष्ट्रवादी नेता की कथित अस्थियों को उनके 125वें जयंती वर्ष में इस साल देश वापस लाया जाए और यदि तकनीकी रूप से संभव हो तो डीएनए परीक्षण का आदेश दिया जाए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक शक्तिशाली राष्ट्रीय नायक हैं और उनका सम्मान करना सभी भारतीयों के लिए गर्व एवं खुशी की बात है।
कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ-साथ कई महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आज देश उन गलतियों को ठीक कर रहा है।
राष्ट्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।
राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित छतरी (केनोपी) में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने का श्रीगणेश उनकी 125वीं जन्म जयन्ती पर जिस तरह प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके होलोग्राम (छाया प्रतिमा) के अनावरण के साथ किया है उसका पूरे देश में सर्वत्र स्वागत हो रहा है।