BREAKING NEWS
Nick Jonas
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया हैं। जिसके बाद मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मालती मैरी चोपड़ा जोनास की इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है और हर कोई मालती की तारीफ कर रहा है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल प्रियंका आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकॉन बन गयी हैं। वही प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी बेटी को लेकर भी खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल प्रियंका और निक जब से मम्मी-पापा बने हैं तब से दोनों ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई हैं। हालांकि प्रियंका और निक के फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब दिख रहे हैं। लेकिन अब उनके फैंस का ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया हैं। क्यों की प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक सबको दिखा दी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और मालती उनकी गोद में नजर आ रही हैं। वो बेटी को गोद में उठाकर प्यार से पुचकारती दिख रही हैं, निक जोनास उनके बगल में लेटे हुए दोनों को प्यार से निहार रहे हैं।
ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत में वापसी की हैं।वही इस दौरान प्रियंका ने इतने टाइम बाद अपना मुंबई का एक्सपीरियंस शेयर किया जहां एक्ट्रेस ये बताते हुए भी दिख रही हैं की वो पहली बार मुंबई में आकर होटल में ठहरी थी।