BREAKING NEWS
Parkash Singh Badal
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। बादल के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।सूत्रों ने कहा,"पीएम मोदी शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद, उनके अनुयायी और समर्थक बुधवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में अंतिम सम्मान देने के लिए एकत्रित होंगे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. 21 अप्रैल से वो मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राजनैतिक नेताओं ने दुख जताया है।