BREAKING NEWS
Plc
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का भाजपा में विलय भी कर दिया।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (पीएलसी) से अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहरी सीट से फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं और ऐसे में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने भरोसा जताया कि उनके पिता एक बार फिर विजय हासिल करेंगे।
पंजाब में चुनावी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों, पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना 11 सूत्रीय ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।
कांग्रेस की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने सत्ताधारी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा है।