BREAKING NEWS
Poisonous Liquor
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के सारण में जहरीली शराब कांड से जुड़े मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें 73 लोगों की जान चली गई थी।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री द्वारा अपने राज्य में जहरीली शराब से होने वाली मौतों की तुलना भाजपा शासित राज्यों में अन्य जहरीली शराब त्रासदियों से करना ‘‘शर्मनाक’’ है।
बिहार में जहरीली शराब पीने की वजह से 61लोगों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है।इसी वजह से भाजपा लगातार नीतीश सरकार को लगातार घेर रही है।एक- दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इस बीच, भाजपा के विधायक और विधान पार्षद शुक्रवार को राजभवन मार्च किया और राज्यपाल फागू चौहान को एक ज्ञापन सौंप बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करने का अनुरोध किया।
बिहार (Bihar) में जहरीली शराब पीने से अबतक 57 लोगों की जान जा चुकी हैं। बीते दिनों सारण जिले में 53 लोगों की नकली शराब पीने से मृत्यु हो गई थी।