BREAKING NEWS
Present
NULL
भिवानी: 21वीं सदी को महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सदी के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि वर्तमान शासन काल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को भिवानी में होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
धारुहेडा : शहर के युवा गलत प्रवृत्तियों की ओर अग्रसर हो रहे है। वर्तमान मे शहर मे अवैध शराब बेचने का धंधा जोरों पर है। यहीं नही सटटा बाजार के सटोरिये भी शहर मे सक्रिय है जिस कारण लोगो का जीना दूभर हो गया है। लेकिन पूरे शहर को पता होने के बावजूद पुलिस प्रशासन अंजान बना हुआ है। हालात तो यहां तक बिगड गए है कि शहर मे सरेआम अवैध शराब परोसी जा रही है और धडल्ले से सटटा लगाया जाता है जिसे लेकर कोई कार्यवाही नही की जाती। लगातार युवा इस लत के कारण बर्बाद हो रहे है और नशे की ओर अग्रसर होकर अपना जीवन समाप्त कर रहे है।