BREAKING NEWS
Punjab Congress
पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी के कई पुराने नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 34 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस नेता पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
पिछले दिनों कांग्रेस से तीन पीढ़ियों और करीब 50 साल पुराने रिश्ते को अलविदा कहने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं..
सबसे पुरानी और बड़ी सियासी पार्टी कांग्रेस इन दिनों अपने आगामी भविष्य को लेकर तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। ऐसे में पार्टी को पंजाब में एक बड़ा झटका लगा है।
पंजाब कांग्रेस में चुनाव के बाद भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंदरूनी घमासान लगातार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे एक बार फिर सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।