BREAKING NEWS
Punjab News
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के जालंधर से रविवार को शुरु हुई है। दरअसल कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन होने से यात्रा को शनिवार टाल दिया गया था।
राहुल गांधी ने पंजाब में यात्रा आंरभ करने से पहले सरहिंद में जनता को संबोधित किया राहुल ने अपने संबोधन में भाजपा पार्टी पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाए है।
घटना पंजाब के होशियारपुर जिले की है जहाँ एक कलयुगी मां ने अपने 8 साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है की पंजाब में उच्ची बस्सी के निकट एक मां ने कथितरूप से बेटे को बहती पानी के तेज धार में फेंक दिया जिससे बच्चा पानी में बह गया।
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक शराब की फैक्ट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां जीरा कस्बे के पास फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। आज सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
भारत और पाकिस्तान के जवानों ने दीपावली के अवसर पर पंजाब में अमृतसर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मिठाइयों का अदान-प्रदान किया।