BREAKING NEWS
Queen Elizabeth Ii
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सभी आठ पोते-पोतियां शनिवार को उनके ताबूत के आसपास मौजूद रहे। ताबूत की ‘लाइंग-इन-स्टेट’ परंपरा के दौरान उपस्थित इन सभी लोगों ने दिवंगत महारानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
भारत सरकार की ओर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो गयी है।
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा जाएगा।
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्कॉटलैंड से लंदन की अंतिम यात्रा शुरू हो गई हैं जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का ताबूत मंगलवार को एडिनबरा कैथड्रल से लंदन ले जाया जा रहा है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके पोते प्रिंस हैरी ने उन्हें याद कर उनकी काफी तारीफ की।पहले आधिकारिक वक्तव्य में उनके पोते प्रिंस हैरी ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने देश का बखूबी नेतृत्व किया।