BREAKING NEWS
Rajasthan Latest News
अटकलें भले ही पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में चल रही हों लेकिन वह राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध दिख रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर पार्टी की सरकार बने।
गहलोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दफ्तरों में 'अवैध धन' लाने के लिए अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी भाजपा की सरकार होती है, वहां अर्धसैनिक बल या पुलिस के ट्रक पार्टी के मुख्यालय में जमा करने के लिए बक्सों में पैसा भरकर ले आते हैं।
लंपी वायरस पुरे देश में परेशानी का कारण बनता जा रहा है। जानवरों इस वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोवंश में फैली लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए सभी जिला कलक्टर्स को बिना टेंडर दवाईयां खरीदने एवं युद्धस्तर पर इस महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।
अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख जैनुल आबेदीन अली खान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी और एकता का मजबूत संदेश दुनिया में जाएगा।