BREAKING NEWS
Ram Navami
हजारीबाग में रामनवमी के दौरान डीजे पर प्रतिबंध और वृहत पैमाने पर जुलूस निकालने पर रोक के आदेश पर मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने वेल में पहुंचकर जय श्रीराम के नारे लगाए।
मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी के बाद लगे कर्फ्यू में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 11 घंटे की ढील दी गई है।
इस महीने की 10 तारीख, रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश के खरगोन में शोभायात्रा के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक कैफे और रेस्टोरेंट को अवैध बताते हुए इस पर बुलडोजर चला दिया था।
रामनवमी के दिन देश के कई हिस्सों में हुई पथराव की घटना पर भड़कते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये हमले देश की 'गंगा जमुनी तहजीब' के दावों के विपरीत है।
मध्य प्रदेश के खरगोन और कुछ अन्य स्थानों पर 10 अप्रैल को रामनवमी पर हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के तोड़-फोड़ अभियान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।