BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
Red Fort
दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के दौरान कथित तौर पर लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाले 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार किये गये अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया है कि उसका कोई बुरा इरादा नहीं था और जैसे सभी वहां जा रहे थे तो वह भी चला गया था।
राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की एक अदालत ने यह कहकर 3 लोगों को जमानत दे दी कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में उनकी खास भागीदारी नहीं थी। इन लोगों को हिंसा में लिप्त होने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और गणतंत्र दिवस के दिन 3 कृषि कानूनों के विरोध में की गई ट्रैक्टर रैली के दौरान बैरिकेड तोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था।