BREAKING NEWS
Serious
महेन्द्रगढ़ : स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आज दोपहर एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में उपचारधीन थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव मालड़ा बास की अर्चना पत्नी राकेश किसी आवयक कार्य से महेंद्रगढ़ आई थी। वह जब मसानी चौक से सिनेमा रोड की ओर जा रही थी तो मुख्य सड़क पर पेयजल सप्लाई खोलने के लिए लगे वाल्व वाले गढ्ढे में जा गिरी। इस गढ्ढे के उपर लगी स्लैब के टूट जाने से निकले सरियों से महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटे आई। महिला की चोटों से सड़क पर भी रक्त बह निकला।
NULL