BREAKING NEWS
Shanghai
चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पडोसी देश के कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। खासकर राजधानी बीजिंग और शंघाई जैसे अहम शहरों में स्थिति बेहद चिंताजनक है।
चीनी अरबपति और ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के बारे में लंबे समय बाद कोई खबर सामने आई थी। अब पता चला है कि अरबपति जैक मा बीते छह महीनों से जापान की राजधानी टोक्यो में रह रहे हैं और बेहद लो प्रोफाइल जिंदगी जी रहे हैं
चीन के कड़े कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा और कई शहरों में फैल गया। शंघाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी और पुलिस आपस में भिड़ गए। यह झड़पें राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए सबसे बड़ी परीक्षा हैं क्योंकि उन्होंने सत्ता में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया है।
चीन में कोरोना के मामले जैसे ही बढ़े तो सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई के 25 मिलियन लोगों को इस साल की शुरुआत में दो महीने के लिए लॉकडाउन में रखा गया था।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर चीन में भारी पड़ता दिख रहा है। चीन की राजधानी बीजिंग के बाद अब चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में भी कोरोना वायरस अपना प्रकोप बरसा रहा है।