BREAKING NEWS
Sharad Yadav
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को यहां अपनी वार्षिक बैठक में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, समाजवादी नेता शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू कश्मीर के राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, उनके आचनक निधन से दुखी हूं।
देश के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया है। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में गुरूवार की शाम को शरद यादव ने आख़िरी साँस ली। शरद यादव के निधन पर बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है, पार्टी तथा विपक्ष पार्टी के सभी नेता यादव की मृत्य से अत्यंत दुखी हैं।
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने रात 11 बजे सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।
शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे, जो 70 के दशक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए और दशकों तक राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।