BREAKING NEWS
Shehnaaz Gill Instagram
बॉलीवुड की बबली और बेहद ही क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज गिल आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ छोटे परदे तक बल्कि अब बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री मार चुकी हैं। जहां शहनाज की एक्टिंग की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल से वक़्त निकालकर शहनाज़ अब अपना मूड फ्रेश करने के लिए निकल गयी हैं।
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती है जिन पर फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हैं। इस बार शहनाज ने उरी-फेम विक्की कौशल संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
फैंस को शहनाज का हर अंदाज पसंद भी आता है। शहनाज अपनी तस्वीरों और वीडियो से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। अब उनका लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पिंक आउटफिट में शहनाज बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही है। फैंस उनकी कातिलाना अदाओं को देख एक बार फिर उनके दीवाने हो गए है।
शहनाज कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंगिंग वीडियो शेयर कर रही है। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। लेकिन इसके साथ ही शहनाज को गाते देख फैंस को सिद्धार्थ की भी याद आ रही है। अब एकबार फिर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।
अब एक बार फिर शहनाज ने एक वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई संग ट्रैकिंग करते दिखाई दी। शहनाज का ये वीडियो देख फैंस को सिद्धार्थ की याद आ गई।