BREAKING NEWS
Tulsi
भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।उनको भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी मनोकामना पूरी कर देते हैं
14 नवंबर 2021 को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी तथा प्रबोधनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागते हैं। इसी दिन से चातुर्मास समाप्त होता है।
भगवान विष्णु की पूजा और अराधना से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
तुलसी में भगवान का वास होता है, इसलिए इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। इसमें वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की क्षमता होती है।तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में खास माना जाता। देवी-देवताओं की पूजा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।