BREAKING NEWS
Union Home Ministry
केंद्रीय गृह मंत्रालय आपराधिक मामलों में 90 फीसदी तक दोषसिद्धि दर हासिल करने और देश में नागरिकों के अनुकूल तथा प्रभावी आपराधिक न्याय प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
थल सेना, नौसेना और वायु सेना में विशेष ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अल्पकालिक अनुबंध पर भर्ती होने वाले ‘अग्निवीर’ सैनिकों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा की।
केंद्र की मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आतंकवाद पर एक और प्रहार किया है। सरकार ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य शेख सज्जाद उर्फ सज्जाद गुल को मंगलवार को आतंकवादी घोषित किया।
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि वह स्थानीय और जिला प्रशासन के स्तर पर स्थिति के अनुसार रोकथाम के उपाय अपनाएं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।