BREAKING NEWS
United Kisan Morcha
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा सोमवार को जंतर मंतर पर बुलायी गई ‘महापंचायत’ में भाग लेने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न राज्यों से सैकड़ों किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। एसकेएम नेताओं ने दावा किया कि कुछ स्थानों पर किसानों को जंतर मंतर पहुंचने से रोका जा रहा है।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। बैरिकेड को किसान हटाने लगे और गिराकर वहां से आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और उसके बाद उन्हें हिरासत में लेना शुरू किया।
आज जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की है। हर जगह चेकिंग की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हो गए।
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है