BREAKING NEWS
Up Today News 2022
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के सेक्टर-126 थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर उससे 17 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने इसकी जानकार दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा है वो एक जैसी होती है और हर महानगर के अंदर खान-पान की एक ऐसी गली बनाएं जहां लोगों को विभिन्न समाजों से जुड़े भोजन मिल सके।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को कहा कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इससे निपटने के लिये अपनी तैयारी पूरी कर रही है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अन्याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ लखनऊ सांसद/विधायक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख सात जनवरी तय की है।