Uttarakhand Today News 2022
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल- सुशासन दिवस पर पूरें प्रदेश में चौपाल लगवाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियों भरा रहा है। इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं।