BREAKING NEWS
Viral Fever
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और गुरुवार को 22 नये मरीज मिले हैं। इनमें 11 मरीज आगरा के हैं बाकी अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी का इलाज यहां के अस्पतालों में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 12,000 से ज्यादा लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल फीवर और डेंगू का कहर जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने बुधवार को बताया कि पूरे जिले में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें अधिकांश बच्चे हैं।
बिहार में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें।