BREAKING NEWS
Water
नोएडा में अब पानी (जल-सीवर) के बिलों का भुगतान मोबाइल ऐप से किया जा सकेगा। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी ने सोमवार को जल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का फायदा करीब 84 हजार लोगों को मिल सकेगा। इसे गूगल ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा और उसके बाद लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जल्द ही इस ऐप का आईओएस वर्जन भी लॉन्च होगा।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के काम पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका राजस्थान को अपने हिस्से के पानी से वंचित करने का प्रयास है।
कर्नाटक देश में पानी की समस्या से जूझ रहे राज्यों में से एक है और वहां का करीब 61 प्रतिशत इलाका सूखा प्रभावित क्षेत्र में आता है।
जल ही जीवन है यह बात बिल्कुल सही है। एक और गीतकार ने कहा है कि पानी रे पानी तेरा रंग कैसा-जिसमें मिला दो लगे उस जैसा, यह बात भी बिल्कुल सही है।
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि हरियाणा द्वारा यमुना में पानी कम छोड़े जाने के कारण शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।