Redmi Note 13 Pro 5G : रेडमी ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी Redmi Note 13 Pro 5G को आज नए कलर में करेगा लॉन्च

Redmi Note 13 Pro 5G : रेडमी ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी Redmi Note 13 Pro 5G को आज नए कलर में करेगा लॉन्च

Redmi Note 13 Pro 5G

Redmi Note 13 Pro 5G : रेडमी ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G फोन का एक नया कलर लांच करने जा रहा है। इस फोन में ग्राहकों को 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। बता दें कि इस फोन को अभी तक कंपनी तीन कलर ऑप्शन आर्कटिक व्हाइट कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में पेश कर रही थी। लेकिन कंपनी अब इस फोन को एक नये कलर में पेश करने जा रही है।

Highlight : 

  • Redmi Note 13 Pro 5G फोन का एक नया कलर लांच
  • फोन की लॉन्चिंग आज यानी 25 जून 2024 को
  • तीन वेरिएंट में फोन उपलब्ध

फोन एक नये कलर में

कंपनी Redmi Note 13 Pro 5G फोन को अभी तक कंपनी तीन कलर ऑप्शन आर्कटिक व्हाइट कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में पेश कर रही थी। अब इस फोन का एक नया कलर लाया जा रहा है। बता दें कि कंपनी आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Note 13 Pro 5G Scarlet Red में लॉन्च कर रहा है। Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में Scarlet Red कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है। हालांकि, यह फोन पहले से ही तीन अलग कलर ऑप्शन में मौजूद है।

फोन की लॉन्चिंग आज

Redmi Note 13 Pro 5G फोन की लॉन्चिंग आज यानी 25 जून 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चेक किया जा सकता है। बता दें, यह फोन पुराने स्पेक्स के साथ ही लाया जा रहा है। स्पेक्स को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है।

तीन वेरिएंट में फोन

  • 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
  • 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
  • 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

फोन की खाशियत

प्रोसेसर- Redmi Note 13 Pro 5G फोन Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform के साथ आता है।

डिस्प्ले- फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K – 2712 x 1220 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

कैमरा- यह फोन 200MP Ultra-High Res Camera, 8MP UltraWide Angle और 2MP Macro के साथ आता है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है।

बैटरी- Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 5100mAh की बैटरी और और 67W Turbo Charge के साथ लाती है।

रैम और स्टोरेज- शाओमी फोन LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।