मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कई सारे लोग आपके करीब है, इसलिए अकेलापन महसूस करने से बचें। पेशेवर मोर्चे पर आप अपने आपको अनुकूल स्थिति में महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग का मामला संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा लाल।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) किसी करीबी के साथ नया समीकरण आपको मानसिक रूप से राहत दे सकता है। आज आप कार्यस्थल पर ज्यादा देर तक रुकने के इच्छुक हो सकते हैं। समाजिक तौर पर किसी मनोरंजक मेहमान की भूमिका निभा सकते हैं। कुछ के पास कोई महत्वपूर्ण मेहमान आ सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा सलेटी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आप जिस काम को लेकर दवाब महसूस कर रहे हैं उसे पूरे समर्पण के साथ करने की जरूरत है। जो लोग अपनी नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे हैं उन्हें शानदार मौका मिलेगा। आमदनी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- भूरा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) अपनी गेंद को गोल करने के लिए धक्का देने की जरूरत हो सकती है। आप वर्तमान नौकरी की संभावनाओं से नाखुश हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आगे की पढ़ाई के लिए आप द्वंद की स्थिति में रह सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या में से रोमांस के लिए थोड़ा वक्त निकाल सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- नीला।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) किसी सगे संबंधियों या पुराने दोस्तों से मिलने की लालसा जल्दी ही पूरी होगी। पेशेवर मोर्चे पर विशेषतम ताकी वजह से आपकी अहमियत बढ़ सकती है। बिचौलिए याद लाली के काम में लगे लोगों को मोटी आमदनी होने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत के लिए राजी नहीं रहेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सफेद।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) कोई अपनी तरफ से आपका दिल जीतने की कोशिश करना चाहता है लेकिन आपकी डरावनी प्रवृति के कारण वो अनिच्छा दिखा सकता है। किसी व्यापारिक सौदे से आपको अच्छी आमदनी होने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर सही साथी ढूंढने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग-केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) दिन व्यस्त रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर आपकी सोच अव्यवहारिक लग सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रतियोगिता की जरुरत को देखते हुए आपको थोड़े और प्रयास की जरूरत हो सकती है। किसी अन्य प्रतिबद्धता की वजह से रोमांस को दरकिनार करना पड़ेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरुन
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) यदि आप अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको अपने विचार को मुर्तरुप देना होगा। दिन खास रहेगा। अपने स्वभाव की वजह से पेशेवर मोर्चे पर खुद को पूर्ण रूप से स्थापित करने में कामयाब हो सकते हैं। कई माध्यम से आमदनी आ सकती है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) पेशेवर मोर्चे पर आप जो भी योजना बना रहे हैं उसे डूबकर करने की जरूरत है क्योंकि गलती होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसी के साथ आपका व्यक्तिगत संबंध उसकी मदद के रास्ते में आ सकता है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- परपल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी के लिए जरूरत से ज्यादा भावुक होन की जरूरत नहीं है खासतौर पर तब जब कि कोई ऐसा कांटा बन गया हो जो सुधरने के लिए तैयार न हो। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा को लेकर झगड़ा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) जिस काम को आप बहुत पहले पूरा कर चुके हैं उसे लागू करने के लिए उचित समय है। आपके जीवन में पूरे जोश और खुशी के साथ प्यार दस्तक दे सकता है। छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाना खुशनुमा साबित होगा। किसी जमीन या घर खरीद के लिए वार्ता कर सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- भूरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) समय का पालन करें नहीं तो अपने काम में मुश्किल में फंस सकते हैं। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी के लिए ज्यादा भागदौङ़ करने की जरूरत हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर लोगों को उनका स्थान दिखाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।