आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद ने राज्य में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म पर मंगलवार को एक नया विवाद खड़ा करते हुए कहा कि अगर कोई भाजपा नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाता है तो वह उसे 20 लाख रुपये देंगे।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के पति जयहिंद ने रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजे के तौर पर केवल दो लाख रुपये दिए जाने पर हरियाणा में भाजपा सरकार की निंदा करते हुए यह टिप्पणी की।
गैंगरेप की घटनाओं से शर्म से झुक गया है सिर, लेकिन फिर भी चुप क्यों हैं PM : राहुल
आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार कानून एवं व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।
जयहिंद ने रोहतक में पत्रकारों से कहा, ‘‘क्या एक महिला की इज्जत की कीमत दो लाख रुपये है? मुख्यमंत्री ‘साहब’ शर्म आनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का कोई नेता दस लोगों से कुकर्म करवाए, 20 लाख हम देंगे उनको। अरे इज्जत की कोई कीमत होती है क्या?’’
जब आप नेता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।


Download Android App
Download iOS App



