दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के विमान में आग लग गई। विमान दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (बोइंग 777) की उड़ान के लिए जाने वाला था। गनीमत रही की उड़ान से पहले मरम्मत का काम चल रहा था और कोई यात्री फ्लाइट में नहीं बैठा था। अचानक लगी आग से विमान धूं- धूं कर जलने लगा।
बताया जा रहा है की विमान में आग एसी मरम्मत के दौरान लगी। आग सहायक विद्युत इकाई (एपीयू) में लगी थी। घटना के वक़्त एयरपोर्ट पर ही विमान में मरम्मत का काम जारी था, तब इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। यही कारण था कि विमान में कोई पैसेंजर नहीं बैठा था। मरम्मत के काम होने के बाद इस विमान को रवाना होना था, लेकिन अचानक आग लगने से विमान को रद्द करना पड़ा।
25 अप्रैल को ही रवाना होने वाली विमान अब दस बजे के आसपास रवाना होगी। हादसे के बाद एयर इंडिया ने बयान भी जारी किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि बुधवार रात जब उड़ान से पहले इंजीनियर रूटीन चेकिंग कर रहे थे, तब पिछले हिस्से में आग लग गई थी। आग लगने के बाद विमान की पूरी जांच की गई है।


Download Android App
Download iOS App




