भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज देर शाम यहां पुराने शहर में पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में रोड शो प्रारंभ किया।
श्री शाह सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच एक वाहन में सवार होकर अपेक्षाकृत शहर की तंग गलियों वाले क्षेत्र में पहुंचे। श्री शाह का यहां भवानी चौक से रोड शो शुरू हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य नेता भी मौजूद थे।
भोपाल देश की प्रतिष्ठित संसदीय सीटों में शुमार हो गया है और यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। यहां पर मतदान 12 मई को होगा।