ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के अपने संसाधनों से शुरू किये बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) को केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत से बेहतर करार दिया।
पार्टी द्वारा यहां बुधवार को आयोजित जन संपर्क यात्रा को संबोधित करते हुए श्री पटनायक ने कहा बीएसकेवाई सभी वर्गों के लोगों को कवर करेगा जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लोगों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने केन्द्र की योजना पर बिना निशाना साधे कथित तौर पर टिप्पण करते हुए कहा ‘बीपीएल कार्ड की जांच के बाद ही बीमारी और दुर्घटना होंगी।’ उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों को क्या होगा जिनके पास आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल कार्ड नहीं हैं।
ब्रिटेन में नीलाम होगी कश्मीर के महाराज की विंटेज स्पोर्ट्स कार
श्री पटनायक ने कहा ‘हम काम पर विश्वास करते हैं न कि शब्दों पर। हम जनता के साथ है और उनके लिए काम करते रहते हैं।’ उन्होंने कहा वह यह देखकर हैरान है कि कई गरीब लोग और पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अंतर्गत इस लाभ से वंचित कर दिया गया था। इसी वजह से राज्य सरकार ने राज्य के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बीजू पक्का घर, बीएसकेवाई, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मधु बाबू पेंशन योजना और कई और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को शुरू किया।
मुख्यमंत्री ने कहा बीएसकेवाई राज्य सरकार की गरीबी रेखा से ऊपर (एपी)एल) और बीपीएल वर्ग के लोगों को मिलने वाले लाभ के लिए यह ऐतिहासिक कदम है।


Download Android App
Download iOS App



