कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची प्रियंका ने चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़ होने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती से खड़ करने के लिए उनके पास काफी काम है और वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव
कांग्रेस महासचिव बुधवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से अमेठी पहुंची। गुरुवार को वह अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगी और वहां से वह राम नगरी अयोध्या के लिए कूच करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



