बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम, सेना का जनरल गिरफ्तार Coup Attempt Fails In Bolivia, Army General Arrested

बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम, सेना का जनरल गिरफ्तार

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई है। बुधवार शाम को बोलिवियाई सशस्त्र बलों के बख्तरबंद वाहन और सैनिकों ने ला पाज़ में राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिश नाकाम कर दी गई। बोलिवियाई पुलिस ने विद्रोही सैन्य कमांडर जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने असफल तख्तापलट की कोशिश का नेतृत्व किया था।

  • बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई है
  • बख्तरबंद वाहन और सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की
  • पुलिस ने विद्रोही सैन्य कमांडर जुआन जोस ज़ुनिगा को गिरफ्तार कर लिया

राष्ट्रपति ने नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की

president 2



बोलिवियाई राष्ट्रपति लुइस आर्से ने तख्तापलट की कोशिश की निंदा की और नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा करने और संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने एक नए सेना कमांडर के नाम की घोषणा की, जिन्होंने सैनिकों को वापस जाने का आदेश दिया। इससे पहले, सैनिकों ने जनरल ज़ुनिगा के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन के बाहर एक चौक प्लाजा मुरिलो पर मार्च किया और पुराने सरकारी मुख्यालय, पलासियो क्वेमाडो में जबरन घुस गए।

नागरिकों ने सैन्य कदम की निंदा की

bolivia1



सशस्त्र सैनिकों की मौजूदगी के बाद नागरिकों ने सैन्य कदम की निंदा की और प्लाजा मुरिलो के आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए। देश के विभिन्न भागों में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के आह्वान में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।