पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से कटौती जारी है।शुक्रवार को भी ईंधन के दाम घटे हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी ईंधन की कीमतों में राहत मिली थी। शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 24 पैसे कम चुकाने होंगे। यहां आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.38 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल की बात करें तो यह 10 पैसे सस्ता हुआ है। इस कटौती के साथ यह 75.48 के स्तर पर बना हुआ है।
मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आई हैं। मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे सस्ता किया गया है। इस कटौती के साथ यह 87.84 प्रति लीटर का मिल रहा है। डीजल भी यहां 11 पैसे सस्ता हुआ है। इसकी कीमत 79.13 प्रति लीटर का मिल रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से राहत मिल रही है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुरुवार को ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी यह कटौती जारी है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल जारी है। इसके चलते ईंधन की कीमतें भी ऊपर नीचे जा रही हैं। अगले महीने ईरान पर अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंध के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर जाने आशंका है।
ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल रही ये राहत कुछ दिनों के लिए ही हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी. इससे फिर ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।