‌‌VIDEO : दिल्ली के 5 स्टार होटल के बाहर पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे की गुंडागर्दी, पिस्तौल ‌तानी, केस दर्ज

Summary :

NULL

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के बाहर गुंडागर्दी का एक सामने आया है, वीडियो 14 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जहां बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीषपांडे ने न सिर्फ बंदूक लहराई बल्कि वहां मौजूद एक लड़की पर भी पिस्टल तान दी। इस दौरान आशीष लड़की और उसके साथी को गालियां देता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली में 5 स्टार होटल हयात के बाहर पूर्व बसपा सांसद का बेटा गुलाबी रंग की पैंट पहन तमंचा लहराता हुआ दिख रहा है और वहां मौजूद कपल को धमका रहा है।

 

बंदूक लहराने वाला शख्स आशीष पांडे है, वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आशीष खुद भी अकबरपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। आशीष पांडेय लखनऊ का रहने वाला है, गोमती नगर और हजरतगंज मे इसके और परिवार के मकान हैं। आशीष लखनऊ में शराब और रियल स्टेट का कारोबार करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शख्स होटल के गेट के बाहर ही एक अन्य कपल को धमका रहा है। वायरल वीडियो में बंदूकधारी शख्स से साथ एक लड़की भी है, जो वहां मौजूद कपल को लगातार गालियां दे रही हैं।

होटल मैनेजर के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, ये वीडियो 13 अक्टूबर की रात का है। आशीष पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, आशीष जिस शख्स को बंदूक से डरा रहा है उसके साथ जो महिला है वह वॉशरूम में गई थी। आशीष नशे में लेडीज़ वॉशरूम में घुस गया था जिसका उस लड़की ने विरोध किया, इसी बात से खुंदक में आकर आशीष ने उन पर पिस्टल लहरा दी। पुलिस के मुताबिक आशीष अभी भी फरार है, उसको ढूंढने की कोशिश की जा रही है एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है। इस पूरी घटना के दौरान होटल के गार्ड सिर्फ वहां चुपचाप खड़े रहे। आशीष लगातार बंदूक लहराते हुए कपल को धमका ही रहा था कि इतने में एक अन्य व्यक्ति ने आकर बीच बचाव किया और समझा-बुझाकर उन्हें गाड़ी में बैठाया।

Desk Team