केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को शिर्डी में एक रैली को संबोधित करते समय बेहोश होकर गिर पड़े। श्री गडकरी शिव सेना के उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे के चुनाव प्रचार के लिए शिर्डी आये थे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अनुसार श्री गडकरी के रक्त में शर्करा की कमी हो गयी थी जिसके कारण वह अचानक बेहोश हो गये थे।
श्री गडकरी ने जैसे ही भाषण देने की शुरुआत की वैसे ही अचानक गिर पड़े, उन्हें तुरंत इलाज के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी जांच की और उसके बाद उन्हें तुरंत नागपुर ले जाया गया।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सात पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए
पार्टी नेताओं ने बताया कि श्री गडकरी की हालत अब ठीक है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले इसी जिले के राहुरी में मंच पर श्री गडकरी रक्त में शर्करा की कमी के कारण गिर पड़ थे।


Download Android App
Download iOS App



