लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

गांधी-नेहरू परिवार की निजी कंपनी है कांग्रेस : शाह 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह गांधी-नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। 

उमरिया/चुरहट (मध्य प्रदेश) :  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह गांधी-नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आये शाह ने उमरिया एवं चुरहट में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है। गांधी-नेहरू परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इसीलिए पार्टी का जो भी सेनापति होता है, वह गांधी-नेहरू परिवार से ही होता है।’’

उन्होंने सीधी जिले के चुरहट में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 28 नवंबर को मतदान है और जनता तय करेगी कि किसकी सरकार बननी है। चुनाव में दो खेमे हैं। एक तरफ भाजपा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसका कोई नेता और नीति नहीं है।

राहुल कहते हैं कांग्रेस आएगी, 55 साल आकर भी क्या किया : शाह

शाह ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश क्या, किसी भी प्रांत में कांग्रेस का नेता तय नहीं है।’’ उन्होंने आगे कहा कि इसकी वजह यह है कि कांग्रेस में वही सेनापति होता है, जो गांधी-नेहरू परिवार में जन्म लेता है।

शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने यही बात कही, तो बहुत से कांग्रेसी टूट पड़े। बताने लगे इसे बनाया अध्यक्ष, उसे बनाया अध्यक्ष। लेकिन जब से इंदिरा गांधी ने कांग्रेस से अलग होकर इंदिरा कांग्रेस बनाई, नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता अध्यक्ष नहीं बना।

उन्होंने कहा कि मजबूरी में अगर किसी को अध्यक्ष बनाया भी गया, तो उसके साथ पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं रहा। शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत नरसिम्हा राव जी की पार्थिव देह को दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में नहीं लाया गया। वहीं, एक समय अध्यक्ष रहे बुजुर्ग सीताराम केसरी को बंगले से धक्के मारकर निकाला गया।

भाजपा में कितने अध्यक्ष संघ परिवार से बाहर के बने हैं : कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी ने जब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा, तब सब को पता था कि राहुल गांधी अध्यक्ष होंगे।’’ शाह ने सवाल किया, ‘‘लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि मेरे बाद भाजपा अध्यक्ष कौन होगा?’’

उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक परिवार से नेता नहीं आते। कोई भी गरीब जिसमें दमखम और देश सेवा की भावना है, अध्यक्ष बन सकता है। इसलिए गरीब चाय बेचने वाले के परिवार के नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। मेरे जैसा पोस्टर चिपकाने वाला छोटा सा कार्यकर्ता अध्यक्ष बन जाता है।

शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा, यही लोकतंत्र है और भाजपा-कांग्रेस में यही अंतर है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 साल के शासन में जो काम नहीं किए, वो काम भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार ने 15 साल में कर दिए।

शाह ने उमरिया की सभा में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस क्या विकास करेगी। उसका रिकॉर्ड ही विकास का नहीं रहा। कांग्रेस का रिकॉर्ड भ्रष्टाचार का रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करने वाली एवं झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस झूठे वादों का एटीएम है। जिस तरह एटीएम में कॉर्ड डालने पर नोट निकल आते हैं, वैसे ही कांग्रेस के एक एटीएम में कोई भी सवाल डालो, एक झूठा वादा निकल आता है।

शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारें इसके उलट हैं। भाजपा की सरकारों में कोई भी समस्या डालो, उस समस्या का समाधान निकल आता है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूछते हैं कि मोदी ने साढ़े चार साल के शासन में क्या किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपको जवाब देने की जरूरत नहीं है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जब हम चुनाव में जाते हैं, पल-पल और पाई-पाई का हिसाब लेकर जाते हैं।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विभिन्न वर्गों के लिए 129 योजनाएं शुरू की हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।